असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो)
असम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त विपक्षी मंच ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संयुक्त मंच ने सीएम के खिलाफ धर्म और नस्ल के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. असम की 18 विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.
असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 4 जून से लगातार सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त विपक्षी मंच राष्ट्रपति से अनुरोध करता है कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए.
यह भी पढ़ें- संवैधानिक मामलों के एक्सपर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व वकील एजी नूरानी का लंबी बीमारी के बाद निधन
बता दें कि असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भड़काऊ भाषण के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी संयुक्त मंच में शामिल 18 पर्टियों ने दिसपर पुलिस स्टेशन में सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
-भारत एक्सप्रेस
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…