रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के विलय को मिली मंजूरी.
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के भारतीय मीडिया इकाइयों के विलय को मंजूरी दे दी है. यह 8.5 अरब डॉलर का मर्जर है. सीसीआई ने यह मंजूरी कुछ स्वैच्छिक संशोधनों के साथ दी है. सीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया इकाई वायकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी की मीडिया इकाई स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) के बीच विलय की घोषणा साल की शुरुआत में की गई थी.
एक्स पर सीसीआई ने एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शन लिमिटेड को शामिल करने वाले प्रस्तावित संयोजन को स्वैच्छिक संशोधनों के अनुपालन के अधीन मंजूरी दे दी है.
यह भी पढ़ें- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त मंच ने लगाए हैं गंभीर आरोप
हालांकि सीसीआई ने दोनों पक्षों द्वारा किए गए मूल सौदे में स्वैच्छिक संशोधनों का खुलासा नहीं किया है. इस सौदे के तहत रिलायंस और उसकी सहायक कंपनियों के विलय से बनी कंपनी में रिलायंस 63.16 प्रतिशत अपनी हिस्सेदारी रखेगा. विलय से बनी कंपनी में दो स्ट्रीमिंग सेवाएं और 120 टेलीविजन चैनल होंगे. शेष 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी वॉल्ट डिज्नी रखेगा.
-भारत एक्सप्रेस
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…