Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त मंच ने लगाए हैं गंभीर आरोप

असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 4 जून से लगातार सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

Himanta biswa sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो)

असम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त विपक्षी मंच ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संयुक्त मंच ने सीएम के खिलाफ धर्म और नस्ल के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. असम की 18 विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.

सीएम को बर्खास्त करने की मांग

असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 4 जून से लगातार सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त विपक्षी मंच राष्ट्रपति से अनुरोध करता है कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए.

यह भी पढ़ें- संवैधानिक मामलों के एक्सपर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व वकील एजी नूरानी का लंबी बीमारी के बाद निधन

सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

बता दें कि असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भड़काऊ भाषण के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी संयुक्त मंच में शामिल 18 पर्टियों ने दिसपर पुलिस स्टेशन में सीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital