देश

नहीं रुक रही आग लगने की घटनाएं, उत्तरकाशी में कई मकानों में भीषण आग, छह घायल

राजकोट और दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के बाद अब उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में सोमवार को आग लगने से छह व्यक्ति घायल हो गए जबकि एक दर्जन से अधिक मकान जलकर खाक हो गए. घटना के बाद से ही अफरा तफरी का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, आग एक मकान में शार्ट सर्किट की वजह से लगी जो जल्द ही आसपास के अन्य मकानों में भी फैल गयी.

आग से जल गए कई मकान

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि आग में दस रिहायशी मकान पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि चार अन्य आंशिक रूप से जल गए हैं. उन्होंने कहा कि छह व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि आग पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और दमकल विभाग द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नियंत्रण पाया गया.

दमकल को आग बुझाने में लगा ज्यादा समय

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गांव मुख्य सड़क से आठ किलोमीटर दूर है और पानी का निकटस्थ स्रोत भी वहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है. उन्होंने कहा कि इसी कारण दमकल को आग बुझाने में ज्यादा समय लगा. उन्होंने बताया कि एक मेडिकल टीम, वन विभाग के कार्मिकों और पशु चिकित्सकों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है. गांव में करीब 70-75 मकान हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

13 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

15 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

32 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

50 minutes ago