सांकेतिक तस्वीर.
Monkey Pox Virus: दुनिया के तमाम देशों में मंकीपॉक्स का आतंक फैला हुआ है. अफ्रीकी देशों से शुरू हुआ ये वायरल संक्रमण यूएस-यूके सहित कई एशियाई देशों में भी बढ़ता जा रहा है. इसी बीच भारत में भी एक संदिग्ध मरीज सामने आया है. जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. फिलहाल एमपॉक्स के संदिग्ध मरीज को आइसोलेट कर दिया गया है.
मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आने के बाद पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि संदिग्ध रोगी ने हाल ही में एक ऐसे देश की यात्रा की थी जहां मंकीपॉक्स का संक्रमण फैला हुआ है. फिलहाल, संदिग्ध रोगी को एक विशेष अस्पताल में आइसोलेट किया गया है और उसके नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रोगी की हालत स्थिर है और लक्षणों का मिलान एनसीडीसी द्वारा बताए गए लक्षणों से हो रहा है. बता दें कि मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया है. इसके साथ ही, भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है ताकि संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश यात्रा के दौरान सतर्क रहें, साफ-सफाई का ध्यान रखें, और किसी भी संदिग्ध लक्षण के होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें.
गौरतलब है कि इस संक्रमण से मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. कांगो में अब तक 18 हजार से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जबकि कम से कम 600 लोगों की मौत हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…