उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में विकलांग लड़की से उसके पड़ोसी ने किया बलात्कार, शिकायत दर्ज होने पर हुआ फरार

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दिव्यांग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. आरोपी लड़की का पड़ोसी है.

जानकारी के अनुसार, शख्स ने 5 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया. मामले का खुलासा रविवार को हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.  आरोपी फिलहाल फरार है.

5 सितंबर को हुई घटना: पुलिस अधिकारी

स्थानीय पुलिस अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर को थाना गभाना के अंतर्गत एक दिव्यांग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था. इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है.

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अगस्त के आरंभ में एक महिला डॉक्टर से बलात्कार एवं हत्या के बाद देश भर में ऐसी घटनाओं के प्रति लोगों में काफी रोष है. इसके बावजूद विभिन्न राज्यों से आए दिन बलात्कार के केस सामने आ रहे हैं.

गाजियाबाद में भी हुई थी ऐसी घटना

गत 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने मारपीट और बलात्कार किया. घटना गाजियाबाद के रामप्रस्थ विवेक विहार की है. इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. उन्होंने रामप्रस्थ रोड को पूरी तरह बंद कर प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ तथा आगजनी की.

इससे पहले अगस्त में कन्नौज से भी नाबालिग से बलात्कार की एक घटना सामने आई थी जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया था. इस साल जून में बिजनौर में एक 19 साल की किशोरी से गैंगरेप की शिकायत मिली थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

7 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

17 minutes ago

6 लाख का कर्ज, 40 KM का सफर और गोल्ड की चमक: जानिए नीतू घंघास की प्रेरणादायक कहानी

हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी…

18 minutes ago

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

40 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

54 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

1 hour ago