देश

Haryana: गोमांस खाने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

हरियाणा में गोमांस (Beef) खाने के संदेह में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पांच गोरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त को चरखी दादरी जिले में हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान साबिर मलिक के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का एक मजदूर था.

दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों – अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल – ने पीड़ित साबिर मलिक को खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया था. वहां उन्होंने उसकी पिटाई की. कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी साबिर को दूसरी जगह ले गए और फिर से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई.

मृतक बंधरा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था और जीविका के लिए कूड़ा-कचरा इकट्ठा करता था. इस मामले में पांच आरोपियों के अलावा दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.


ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने हरियाणा में बदली वोटिंग की तारीख, अब 1 नहीं 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 को आएंगे परिणाम


 

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी लिंचिंग मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा, ‘मॉब लिंचिंग जैसी बातें कहना सही नहीं है, क्योंकि गोरक्षा के लिए विधानसभा में सख्त कानून बनाया गया है और इस पर कोई समझौता नहीं है. मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और ये घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं.’

पिछले साल हुई थी 2 युवकों की हत्या

पिछले साल फरवरी में हरियाणा के भिवानी में राजस्थान के दो मुस्लिम युवकों को कथित तौर पर ‘गोरक्षा गिरोह’ द्वारा अगवा कर लिया गया, उन पर हमला किया गया आर उनकी हत्या कर शव जला दिया गया था. दोनों के जले हुए शव एक कार में मिले थे.

मृतकों की पहचान जुनैद (35 वर्ष) और नासिर (25 वर्ष) के रूप में हुई थी. राजस्थान पुलिस ने हत्या के सिलसिले में बजरंग दल के एक पदाधिकारी मोनू मानेसर उर्फ ​​मोनू यादव पर मामला दर्ज किया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

4 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

8 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

10 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

11 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

30 minutes ago