देश

चुनाव आयोग ने हरियाणा में बदली वोटिंग की तारीख, अब 1 नहीं 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 को आएंगे परिणाम

चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव किया है. अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को मतदान होगा. इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर, दोनों राज्यों की मतगणना की तारीख में भी बदलाव किया है. अब 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. पहले 4 अक्टूबर को मतगणना की तारीख तय की गई थी.

मतदान और मतगणना की तारीखों में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि हरियाना में आगामी त्योहारों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान होगा. चुनाव आयोग ने जब इसका ऐलान किया था, तब एक अक्तूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को परिणाम जारी करने की घोषणा की थी.

हरियाणा के साथ ही साथ जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों के लिए एक ही साथ ऐलान किया था. जिसके मुताबिक जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होंगे. वहीं 4 अक्तूबर को परिणाम आने थे, लेकिन चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है. दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर युवक ने की हमले की कोशिश, लगाए मुर्दाबाद के नारे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

6 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

15 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

26 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago