देश

सादगी के साथ घर से हुई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी, समारोह में नहीं बुलाए गए मंत्री-सांसद

आजकल शादियों को धूमधाम से करना और समारोह में लाखों-करोड़ों खर्च कर स्टेटस सिंबल को मेनटेन करने की तमाम कोशिशें होती हैं. शादियों में लोगों की तमन्ना रहती है कि वीआईपी लोगों का जमावड़ा लगे. वहीं इस बीच एक ऐसी शादी हुई है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. शादी में गिने-चुने चंद मेहमानों के बीच दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए. शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं.

दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की बीते गुरुवार को सादगी और कुछ चंद मेहमानों की मौजूदगी में हुई. शादी की रस्में वित्त मंत्री के बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर संपन्न हुईं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में किसी नेता या फिर वीआईपी गेस्ट को नहीं बुलाया गया था. परिवार के कुछ खास दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इस शादी के लिए निमंत्रण भेजा गया था. वित्त मंत्री सीतारमण के दामाद प्रतीक पीएमओ में ओएसडी हैं. इसके अलावा वे गुजरात के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Amit Shah: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का गृह मंत्री अमित शाह लेंगे जायजा, जम्मू और कश्मीर के प्रशासन अधिकारियों के साथ करेंगे हाई लेवल मीटिंग

सीतारमण की बेटी की शादी ब्राह्मण परंपरा के साथ संपन्न कराई गई. नवदंपत्ति को उडुपी अदामारू मठ के संतों ने आशीर्वाद देकर शादी की रस्में पूरी कराईं. शादी की रस्मों के दौरान परिकला ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी और प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहन रखी थी. बताया जा रहा है कि प्रतीक पीएम मोदी के खास लोगों में शामिल हैं. वे पीएमओ में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हैं. प्रतीक नरेंद्र मोदी की केंद्र में सरकार बनने के साथ ही पीएमओ में ड्यूटी कर रहे हैं. प्रतीक ने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रैजुएशन किया था. उसके बाद गुजरात में पीएम मोदी जब सीएम थे तभी उन्होंने सीएम ऑफिस में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

35 minutes ago

चंदौली में बोरे से मिले दो युवकों के शव, 200 मीटर के अंतर पर मिलीं लाशें; हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…

54 minutes ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

1 hour ago