दुनिया

सूरीनाम के विकास में भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Suriname: सूरीनाम में एक मिनी भारत बसता है. अर्थव्यवस्था, संस्कृति सहित सूरीनाम के विकास के विभिन्न पहलुओं में भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. ये बातें मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही. राष्ट्रपति ने एक सामुदायिक समारोह में सूरीनाम में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान सूरीनाम के राष्ट्रपति चंडिकाप्रसाद संतोखी भी मौजूद रहे. लोगों को संबोंधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सूरीनाम में रहने वाले भारतीय आज के दौर में सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं.

मुर्मू बोलीं- सूरीनाम में रहने वाले भारतीय सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “पदभार संभालने के यह मेरी पहली राजकीय है. सूरीनाम में भारतीयों का इतिहास करीब 150 साल पुराना है. मेरे लिए सूरीनाम में भारतीयों के बीच आना गर्व की बात है. सूरीनाम में रहने वाले भारतीय सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं. भारतीयों ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सूरीनाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि भारत सरकार की नीति अपने सभी मित्र देशों के साथ स्थायी संबंध बनाने की है.

यह भी पढ़ें: Narendra Modi US Visit: पीएम मोदी का अमेरिका दौरा क्यों है इतना खास?

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. महामारी के दौरान भारत मित्र देशों की मदद करने में हमेशा आगे रहा है. बताते चलें कि सूरीनाम में स्वागत समारोह के दौरान ओडिशा में बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया. वहीं अपने सूरीनाम दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति ने सूरीनाम में विष्णु मंदिर का भी दौरा किया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

9 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

35 minutes ago