Categories: देश

वाराणसी में स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों ने PM मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी जाएंगे. इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात देने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री वाराणसी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन चरणों में बनने वाले इनडोर और आउटडोर स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण का उद्घाटन भी करेंगे. उनके आगमन को लेकर वाराणसी के आरजे शंकर नेत्रालय और सिगरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

फुटबॉल टीम के कोच भैरव दत्त ने आईएएनएस से कहा, “फुटबॉल एक वैश्विक खेल है. यह खेल पूरी दुनिया में खेला जाता है. फुटबॉल के लिए सिगरा स्टेडियम का विस्तार सराहनीय कार्य है. अब हम जहां भी जाएंगे, हमें यह कहते हुए गर्व होगा कि हमारे यहां भी फुटबॉल का मैदान है. पहले इस स्टेडियम की हालत बहुत खराब थी. अब देखिए तो यह चमक रहा है. अब इसमें बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे.”

फुटबॉल अंडर 20 नेशनल सीनियर खिलाड़ी क्रांति ने कहा, “इस मैदान के बनने के बाद हम जैसे फुटबॉल खेलने वाले बच्चों को खेलने का अच्छा मौका मिलेगा. दूसरे बच्चे भी इतना अच्छा मैदान देखकर खेलने के लिए उत्सुक होंगे और देश-विदेश में अपना नाम करेंगे. इसके लिए पीएम मोदी का बहुत आभार व्यक्त करता हूं.”

फुटबॉल खिलाड़ी आंचल पटेल ने कहा, “पहले सिगरा स्टेडियम में इतनी अच्छी सुविधाएं नहीं थीं. लेकिन जब से नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, तब से ऐसा लग रहा है कि देश में बहुत कुछ बदलाव हो सकता है.”

फुटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनेखा कनौजिया ने कहा, “सिगरा स्टेडियम की हालत पहले बहुत खराब थी. अब जब मैंने आज इसे देखा तो हैरान हूं कि यहां इतनी अच्छी व्यवस्था कैसे हो सकती है. हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि पहले की तुलना में यहां कितना बदलाव आया है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि सिगरा स्टेडियम इतना बदल जाएगा. इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं.”

फुटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी अमृता शर्मा ने कहा, “सिगरा स्टेडियम काफी समय से है. पहले यहां सुविधाएं उतनी अच्छी नहीं थीं. पहले यहां सभी तरह के खेल खेले जाते थे. लेकिन अब इसका विकास हो गया है और फुटबॉल सहित कई तरह के खेलों के लिए विशेष स्टेडियम बनाया गया है. मैं इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं.”

बता दें कि अभी तक बनारस में एक साथ सभी खेल खेलने की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के 27 खेलों में से करीब 21 खेलों की व्यवस्था बनारस के इस खेल परिसर में की जाएगी, जिसमें आउटडोर और इनडोर दोनों तरह के खेल शामिल हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि बनारस के आउटडोर खेलों में फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों के लिए कोई स्थायी मैदान नहीं था, लेकिन अब बनारस के इस खेल परिसर में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों की एक साथ व्यवस्था है, जिससे खिलाड़ी काफी खुश हैं.

ये भी पढ़ें- पुंछ में शहीदों की याद में Volleyball Match का आयोजन, खिलाड़ियों को भेंट की गई Sports Kit

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

24 seconds ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

7 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

12 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

19 minutes ago