Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पुंछ में शहीदों की याद में Volleyball Match का आयोजन, खिलाड़ियों को भेंट की गई Sports Kit

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ के श्री कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान में आयोज‍ित वॉलीबॉल मैच में लड़कियों ने हिस्सा लिया. जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने खिलाड़ियों को वर्द‍ियां और खेल का अन्य सामान प्रदान किए.

Volleyball match in memory of martyrs

शहीदों की याद में पुंछ में आयोजित हुई वालीबाल प्रतियोगिता (IANS)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वाॅलीबाॅल क्लब द्वारा पुलिस शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर वाॅलीबाॅल मैच का आयोजन किया गया. भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ के श्री कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान में आयोज‍ित वॉलीबॉल मैच में लड़कियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान पुंछ जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने खिलाड़ियों को वर्द‍ियां और खेल का अन्य सामान प्रदान किया.

इस अवसर पर शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब के संस्थापक मोहम्मद तारिक खान ने कहा कि हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस के पूर्व शहीदों को नमन करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है. उसी सिलसिले में शहीद मंजीत सिंह वाॅलीबाॅल क्लब शहीदों को याद करने के इस मैच का आयोजन कराया गया है.

खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण

उन्होंने कहा कि हम बच्चों को किट मुहैया कराते हैं. मेरा मानना है कि इस देश के लिए जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, उनको याद करने का यह सुनहरा अवसर है. हमारी कोशिश युवाओं को खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है. मैं बच्चों के अभिभावकों से निवेदन करता हूं कि वो अपने बच्चों को खेलों में शामिल करें.

खेल के जरिए वीर शहीदों को किया याद

जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए खेल किट दिया. मैं उनका धन्यवाद और आभार जताता हूं. वॉलीबॉल खेलने वाली एक खिलाड़ी का कहना है कि हम लोगों ने खेल के जरिए वीर शहीदों को याद किया है. हम लोगों को मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब की ओर से खेल का किट दिया गया है. हम लोग क्‍लब का धन्यवाद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital