देश

पुंछ में शहीदों की याद में Volleyball Match का आयोजन, खिलाड़ियों को भेंट की गई Sports Kit

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वाॅलीबाॅल क्लब द्वारा पुलिस शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर वाॅलीबाॅल मैच का आयोजन किया गया. भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ के श्री कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान में आयोज‍ित वॉलीबॉल मैच में लड़कियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान पुंछ जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने खिलाड़ियों को वर्द‍ियां और खेल का अन्य सामान प्रदान किया.

इस अवसर पर शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब के संस्थापक मोहम्मद तारिक खान ने कहा कि हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस के पूर्व शहीदों को नमन करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है. उसी सिलसिले में शहीद मंजीत सिंह वाॅलीबाॅल क्लब शहीदों को याद करने के इस मैच का आयोजन कराया गया है.

खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण

उन्होंने कहा कि हम बच्चों को किट मुहैया कराते हैं. मेरा मानना है कि इस देश के लिए जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, उनको याद करने का यह सुनहरा अवसर है. हमारी कोशिश युवाओं को खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है. मैं बच्चों के अभिभावकों से निवेदन करता हूं कि वो अपने बच्चों को खेलों में शामिल करें.

खेल के जरिए वीर शहीदों को किया याद

जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए खेल किट दिया. मैं उनका धन्यवाद और आभार जताता हूं. वॉलीबॉल खेलने वाली एक खिलाड़ी का कहना है कि हम लोगों ने खेल के जरिए वीर शहीदों को याद किया है. हम लोगों को मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब की ओर से खेल का किट दिया गया है. हम लोग क्‍लब का धन्यवाद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago