देश

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पहली बार लखनऊ में दिखेंगी आकाश मिसाइल और महिला ATS कमांडो, ऐतिहासिक स्थलों का बढ़ा क्रेज

Republic Day 2024 Lucknow: इस बार भारत 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस मौके पर हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित विधानभवन के सामने होने वाली परेड और निकलने वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी. तो वहीं गणतंत्र दिवस से पूर्व सुबह से ही बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड की गई है, जिसमें सेना के जवानों, अर्धसैनिक बल, पुलिस और स्कूली बच्चों का जज्बा देखते ही बन रहा था. इस मौके पर सरहद पर दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने वाली आकाश मिसाइल और टी90 भीष्म टैंक और बोफोर्स तोप देख लोगों की आंखें चमक उठी तो वहीं इस राष्ट्र पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए लोग प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए जुटाने लगे हैं तो आइए इस लेख के जरिए आपको बताते हैं कि, यूपी में वो कौन सी ऐतिहासिक जगह है, जहां पर गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं.

 

आगरा का ताजमहल

जब गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट करने की बात सामने आती है तो आगरा के ताजमहल को सबसे पहले रखा जाता है. दरअसल गणतंत्र दिवस पर यहां एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. यहं पर देशभक्ति का लोगों में जज्बा देखने को मिलता है. इस खास मौके पर ताजमहल के आसपास की जगहों को तिरंगे से सजा दिया जाता है. तो इसी के साथ ही आगरा में मौजूद आगरा फोर्ट को भी तिरंगे में रंग दिया जाता है. जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है. तो वहीं फोर्ट में शाम के समय लेजर शो का भी आयोजन होता है. आगरा में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने के साथ-साथ बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा और दयाल बाग मंदिर जैसी ऐतिहासिक जगहों पर विजिट कर अपनी एतिहासिक धरोहरों से जुड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- UP PCS Topper 2023: सुबह थे कांस्टेबल शाम को बन गए SDM… बिजनौर के नायब तहसीलदार ने UP PCS में किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसी कई ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं. तो वहीं राजधानी में विधानभवन के सामने होने वाली परेड भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है. अगर इस बार की बात करें तो यहां दर्शकों को पहली बार आकाश मिसाइल देखने को मिलेगी. इसी के साथ ही दर्शक पहली बार ATS की महिला कमांडो भी पहली बार देखने को मिलेंगी. बता दें कि लखनऊ में जो भी ऐतिहासिक स्थल हैं उनको लाइट से रोशन किया जाता है. गणतंत्र दिवस के मौके आप लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, अम्बेडकर पार्क और मोती महल जैसी ऐतिहासिक जगहों पर गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं. इन जगहों को लेकर लोगों मं खूब क्रेज देखा जाता है. दिन भर दर्शकों की भीड़ यहां पर लगी रहती है.

झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी की क्रांति विश्व भर में जानी जाती है. यह ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है. मालूम हो कि, यह शहर झांसी की रानी की 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका के कारण प्रसिद्ध है. गणतंत्र दिवस के मौके पर झांसी में स्थित कई जगहों को देखने के लिए देश भक्त उमड़ते हैं. यहां स्थित झांसी फोर्ट के आसपास हजारों लोग गणतंत्र दिवस के मौके पर घूमने के लिए पहुंचते हैं. झांसी में रानी महल, झांसी म्यूजियम, महा लक्ष्मी मंदिर, महाराजा गंगाधर राव की छतरी और गणेश मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और दिन भर यहां लोग गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे जाते हैं.

कानपुर

आजादी के मतवालों का कानपुरसे भी नाता रहा है. इसलिए गणतंत्र दिवस के मौके पर कानपुर शहर में भी बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए पहुंचते हैं. कानपुर की कई गली, चौराहा और भवन को आजादी के रंग में रंग दिया जाता है. नाना राव पार्क, फूल बाग संग्रहालय, रानी लक्ष्मीबाई घाट, जैन ग्लास मंदिर, कमला रिट्रीट, एलेन फोरस्ट जू और मोती झील जैसी तमाम चर्चित और ऐतिहासिक जगहों को देखने के लिए गणतंत्र दिवस पर लोग पहुंचते हैं. सबसे बड़ी बात की इन जगहों पर स्कूलो से बड़ी संख्या में बच्चे भी ले जाए जाते है. ताकि बच्चों को आजादी से जुड़े ऐतिहासिक धरोहरों को दिखाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

5 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago