जी20 समिट
दिल्ली में 9-10 सिंतबर को होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. इन मेहमानों की मेजबानी के लिए भारत ने भव्य तैयारियां की हैं. मेहमानों के ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल से लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. जी-20 की बैठक में दुनिया के 20 देशों के शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होंगे.
राजधानी के फाइव स्टार होटलों में विदेशी मेहमानों के रुकने का इंतजाम किया गया है. जिसमें आईटीसी मौर्या, ताज मानसिंह, ताज पैलेस, होटल ओबेरॉय, होटल ललित, द लोधी, ली मेरेडियन, हयात रीजेंसी, शांगरी-ला, लीला पैलेस, होटल अशोका, एरोज होटल, द सूर्या, रेडिसन ब्लू प्लाजा, जेडब्ल्यू मैरिएट, शेराटों, द लीला एंबियंस कन्वेंशन, होटल पुलमैन, रोसेट होटल और द इंपीरियल के रूम और सुईट बुक किए गए हैं.
विदेशी मेहमानों को इन होटलों में लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे. इस दौरान भारतीय संस्कृति की विरासत भी देखने को मिलेगी. चांदी के विशेष बर्तनों का इंतजाम किया गया है. जयपुर स्थित मेटलवेयर फर्म ने इन चांदी के बर्तनों को तैयार किया है. लगभग 200 कारीगरों ने 15 हजार चांदी के बर्तनों को तैयार किया है. विदेशी मेहमानों को मुगलई, साउथ इंडियन फूड, चाट और देश के मशहूर स्ट्रीट फूड भी परोसे जाएंगे.
इसके अलावा जी-20 समिट में शामिल होने वाले मेहमानों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है. इन मेहमानों की सुरक्षा में 1 लाख 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है. होटलों के बाहर से लेकर आने-जाने वाले रूट पर खास निगरानी की जा रही है. बाहर से आने वाले वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है. सिर्फ जरूरी सेवाओं का ट्रांसपोर्टेशन ही होगा. संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है.
जी-20 समिट का आयोजन प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में किया जा रहा है. जिसे भारत की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए तैयार किया गया है. भारत मंडपम में कश्मीर और यूपी के भदोही की कालीन को बिछाया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…
चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…
सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…
महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी किए जाने…
New York Ice Cream: न्यूयॉर्क में परोसी जाने वाली करीब $1,000 की लग्जरी आइसक्रीम अपनी…