देश

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाया पिटाई करने का आरोप, बोले- 50 लोगों ने किया हमला, मुक्का और लात मारी, विधानसभा से किया बाहर

राजस्थान में कांग्रेस के अंदर सियासी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रही लड़ाई जगजाहिर है. इसी बीच एक और मामले से राजस्थान के सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है. गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बीते दिनों अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में जमकर हमला बोला था. जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था.

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाया पिटाई का आरोप

मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद से ही राजेंद्र सिंह गुढ़ा कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. अब राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने आरोप लगाया है कि “विधानसभा में करीब 50 लोगों ने उनपर हमला करके मारपीट की. इसके अलावा मुझे मुक्का मारा, लात मारी और विधानसभा से खींचकर बाहर निकाल दिया. उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने मुझे सदन में बोलने तक नहीं दिया. मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं बीजेपी के साथ हूं. मैं जानना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है ?” राजेंद्र सिंह ने ये सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र शर्मसार हुआ है, विधानसभा अपमानित हुई है. विधानसभा सभी विधायकों के बोलने का मंच है, लेकिन बोलने नहीं दिया गया. ये संसदीय पंरपराओं के खिलाफ है.

राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सदन में जाने से रोका गया

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें सदन में जाने से रोक दिया गया. राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सदन की कार्यवाही में रोके जाने को लेकर कहा गया कि उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है. इसलिए उन्हें सदन की कार्यवाही में शामिल होने से रोका गया है.

गहलोत सरकार के खिलाफ दिया था बयान

गौरतलब है कि सदन की कार्यवाही के दौरान बीते दिनों राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बोला था. उन्होंने कहा था कि सरकार मणिपुर हिंसा पर बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे. उनके इस बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

13 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

31 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

42 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago