होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जब से एलन मस्क ने ट्विटर संभाला है तब से कई बदलाव देखने को मिल रहे है. लेकिन इस पर एलन मस्क ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. दरअसल ट्विटर के आइकॉनिक पहचान ब्लू बर्ड लोगो को हटाने की योजना बना रहे हैं. इसको लेकर एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया कि ट्विटर का लोगो बदलकर X किया जा रहा है. साथ ही एलन मस्क ने ये भी ऐलान किया है कि ट्विटर के लोगो के साथ ही इसके यूआरएल में भी कुछ बदलाव किया जाएगा.
कल ही में एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए बताया था कि X.com अब से ट्विटर को रीडायरेक्ट करेगा यानी X.com यूआरएल डालने पर यूजर्स ट्विटर की साइट को असानी से खोल सकते है. वहीं अब X.com डाल कर ट्विटर की साइट खोल सकते है.
बता दें कि एलन मस्क की ज्यादातर कंपनियों के नाम और लोगो में X शामिल है. हाल ही में मस्क की लॉन्च की गई आर्टिफिशियल कंपनी का नाम भी xAI रखा गया है. साथ ही उनकी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन कंपनी का नाम SpaceX है. इसमें भी X शामिल है.
मस्क ने ट्वीट कर लोगो में बदलाव का संकेत दिया. उन्होंने लिखा है’ जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…