देश

“मणिपुर मामले की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही, लेकिन देश में नहीं”, मॉनसून सत्र से संजय सिंह के निलंबन के बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर बोला हमला

Parliament Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष द्वारा मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है. वहीं सत्र की कार्यवाही के तीसरे दिन आप सांसद संजय सिंह को पूरे सेशन के लिए निलंबित कर दिया गया है. सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने को लेकर उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. हालांकि, विपक्षी नेताओं का कहना है कि हम संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाते रहेंगे. संजय सिंह पर कार्रवाई होते ही अब विपक्षी गठबंधन I.N.D.IA के नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई हैं.

आप सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है, “अगर सच्चाई के लिए आवाज उठाने पर संजय सिंह को निलंबित किया जाता है, तो हम परेशान नहीं होंगे.  हमारी कानूनी टीम इस मामले को देखेगी, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है.”

‘पीएम ने संसद के बाहर बोलना सही समझा’

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, “मुझे लगता है कि इस मुद्दे (मणिपुर) को प्रधानमंत्री द्वारा सदन में उपस्थित होने से आसानी से हल किया जा सकता है जिसके वे खुद भी सदस्य हैं और इसके प्रति वह जवाबदेह हैं. हम एक ऐसी स्थिति देख रहे हैं जो इतनी महत्वपूर्ण है कि सरकार के मुख्य कार्यकारी से कम कोई भी इस पर शुरुआत में नहीं बोल सकता है. गृह मंत्री और अन्य लोग अपनी भूमिका निभा सकते हैं, मुझे यकीन है लेकिन प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर मीडिया से बात करना उचित समझा, जब सत्र चल रहे हैं तब यह स्वीकार्य नहीं.

‘मणिपुर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही, लेकिन हमारे देश में नहीं’

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने संसद में कहा, ”केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि मणिपुर के मसले पर वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है. लेकिन, हमारे देश में इस पर चर्चा नहीं हो रही. सरकार इस पर बहस से भाग रही है और यह शर्मनाक है.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago