देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 92वें जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे और उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था. वह एक अर्थशास्त्री भी हैं, भारत की अर्थव्यवस्था को नए आयाम देने में उनकी आर्थिक नीतियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन मिले.”
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. राजनीति के क्षेत्र में वह सादगी, गरिमा और सरलता के एक दुर्लभ अवतार के रूप में खड़े हैं. एक दूरदर्शी राजनेता, जिनके कार्यों ने शब्दों से अधिक जोर दिया, हम राष्ट्र के लिए उनके जबरदस्त और अमूल्य योगदान के लिए गहराई से आभारी हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करता हूं.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी. मैं हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी जीवन की कामना करता हूं!”
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से जुड़े कई ऐलान किए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली. साल 1987 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया.
ये भी पढ़ें- अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…