अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में कई हिंदू मंदिरों पर हमला देखा गया है. न्यूयॉर्क की घटना को अभी 10 दिन भी नहीं बीते थे. बीती रात अब कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई है. मंदिर के बाहर लगे बोर्ड पर हिंदू विरोधी टिप्पणी लिखी गई हैं. कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदू वापस जाओ’ के नारे लिखे हैं. इस घटना से हिंदुओं में डर पैदा हो गया है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस भी इस घटना की निंदा की है.
बीएपीएस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ”न्यूयॉर्क में बीएपीएस मंदिर के अपमान के 10 दिन से भी कम समय में बीती रात कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हमारे मंदिर को हिंदू विरोधी घृणा के साथ अपमानित किया गया. दीवारों पर ‘हिंदू वापस जाओ!’ के नारे लिखे गए हैं. हमें इस बात का गहरा दुख है. हम शांति की प्रार्थना के साथ नफरत के खिलाफ एकजुट हैं.”
सैक्रामेंटो काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटर अमी बेरा ने मंदिर में हुई घटना की निंदा करते हुए लोगों से असहिष्णुता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”सैक्रामेंटो काउंटी में धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है. सभी को मिलकर असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए ताकि हमारे समुदाय में सभी धर्मों के लोग सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें.
बता दें कि इससे पहले 17 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की एक घटना हुई थी. भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया था. कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के अपमान की आलोचना की और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की थी. वहीं इसी साल जुलाई की शुरुआत में कनाडा के एडमॉन्टन में बीएपीएस स्वामी नारायण मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी.
ये भी पढ़ें- भारत ने समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए संधि पर हस्ताक्षर किए
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…