Categories: देश

अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे. अमित शाह कुल पांच रैलियों को संबोधित करेंगे. वह दिन की शुरुआत चेनानी में एक रैली से करेंगे और उधमपुर में एक बैठक को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह बानी, जसरोटा और शाम को मढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा.

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में सीमा पार से गोलीबारी का कोई डर नहीं होने की बात पर जोर देते हुए अमित शाह ने रविवार को कहा था कि अगर पाकिस्तान गोली चलाएगा तो उसका जवाब मोर्टार शेल से दिया जाएगा. राजौरी जिले के नौशेरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, “हमने नौशेरा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कंक्रीट के बंकर बनाए हैं, लेकिन मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि अब इन बंकरों की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि वह गोली चलाएंगे, तो हम गोला चलाएंगे.”

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की आलोचना करते हुए शाह ने कहा था, “कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) गुर्जर, बकरवालों, पहाड़ियों, ओबीसी, वाल्मीकि समाज आदि के लिए आरक्षण नहीं चाहते हैं. वह कहते हैं कि अगर वे जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाते हैं तो वे इन आरक्षणों की समीक्षा करेंगे.” उन्होंने कहा था, “राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका में कहा था कि भारत में आरक्षण की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन लोगों को आरक्षण दिया गया है, वे काफी प्रगति कर चुके हैं और अब देश में क्रीमी लेयर का हिस्सा हैं.”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं, तीसरे और अंतिम चरण के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को आएंगे.


ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का हरियाणा में चुनावी अभियान, असंध और बरवाला में रैलियों को करेंगे संबोधित


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

20 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago