Jofra Archer
Jofra Archer, GT vs MI: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस ने अपने प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए क्योंकि कुमार कार्तिकेय और राइली मेरेडिथ को ऋतिक शौकीन और जोफ्रा आर्चर के स्थान पर मौका मिला.
आर्चर की अनुपस्थिति मुंबई के लिए एक बड़ी चिंता है क्योंकि इस खिलाड़ी ने अब तक केवल दो मैच खेले हैं, जबकि मुंबई अपना 7वां मैच खेल रही है. मुंबई इंडिंयस के फैंस इस बार से खफा नजर आ रहे है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी टीम को खूब ट्रोल किया है.
क्या है मामला?
IPL 2023 में गुजरात टाइंटस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 से जोफ्र आर्चर बाहर है. रोहित शर्मा ने बताया वो फिट नहीं हैं. फैंस इस बात से खफा है क्योंकि अब तक इस गेंदबाज ने केवल दो मैच खेले हैं. जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर टीम को किया ट्रोल. ये केवल इस सीजन का हाल है, इससे पहले जो हुआ था वो और भी मजेदार है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक! AAP का दावा- नो फ्लाई जोन में उड़ रहा था ड्रोन
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर को खरीदा था. जबकि वो जानती थी कि जोफ्रा आर्चर उस सीजन में नहीं खेलेंगे. उसके बाद भी टीम ने इस गेंदबाज को एक मोटी रकम दी. फैंस ने यहां तक टीम पर ये तंज भी मारा की मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ का ‘मरीज’ खरीद लिया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
GT: हार्दिक पांड्या (C), रिद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, संदीप वारियर.
MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, रिले मेरेडिथ, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : जोश लिटिल, दासुन शनाका, आर साई किशोर, केएस भरत, शिवम मावी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…