रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
संतरे के सेहत के लिए फायदे
Side Effects Of Orange: ठंड का मौसम आते ही बाजार में नारंगी रंग का ये फल छा जाता है. खट्टे-मीठे संतरे लगभग सभी को पसंद भी आते हैं और एक बेहतरीन स्नेक्स का काम भी करते हैं. संतरे में विटामिन-सी और पानी की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट भी करते हैं. संतरे फायदेमंद जरूर होते हैं लेकिन जैसे किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करने से नुकसान हो सकता है वैसे ही संतरे का भी ज्यादा सेवन करने से नुकसान पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते है किन बीमारी वाले लोगों को संतरा नहीं खाना चाहिए.
खाने के बाद संतरा जहां भोजन को पचाने में मदद करता है वहीं खाने से पहले संतरे का सेवन भूख को बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन आपकी पाचन पर सीधा असर डालने लगता है. दरअसल संतरे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, ज्यादा फाइबर आपकी पाचन तंत्र को प्रभावित करता है. इस वजह से पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्या पैदा हो सकती है.
एक्सपर्ट की मानें तो संतरे का जरूरत से ज्यादा सेवन करना किडनी से जुड़ी बीमारी में परेशानी पैदा कर सकता हैं. किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी दूसरी बीमारी वालों को संतरा खाने से परहेज करना चाहिए. इसमें मिलने वाला पोटेशियम किडनी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें:इन घरेलू नुस्खों से दूर हो जाएगी जॉइंट पेन की समस्या, ठंड में अपनाएं ये तरीका
कई लोगों को सिट्रस एलर्जी की परेशानी होती हैं. इस एलर्जी में बॉडी सिट्रिक एसिड पर रिऐक्ट करता है. नींबू, कीनू, माल्टा, संतरा जैसे खट्टे फलों को खाने से ये एलर्जी बुरा रूप ले सकती है.
कुछ गंभीर मामलों में, यह उल्टी और सीने में जलन का कारण बन सकता है. उच्च पोटेशियम के स्तर वाले लोगों को भी संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. संतरे में पोटेशियम का स्तर कम होता है, लेकिन अगर शरीर में पहले से ही बहुत अधिक पोटेशियम है, तो यह हाइपरक्लेमिया नामक संभावित गंभीर बीमारी पैदा कर सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…