जेडीए ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया.
Bulldozer Action in Jaipur: जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 10 कार्यकर्ताओं को चाकू घोंपने वाले के मकान पर आज बुलडोजर चलाया गया. जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने उसके मकान को अवैध निर्माण बताया. वहीं, ACP गौरीशंकर शर्मा ने कहा- गुरुवार को हुई वारदात के दूसरे दिन शुक्रवार को मौका-परीक्षण किया गया था.
चाकू मारने के आरोपी नसीब चौधरी और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत की गई थी. शिकायत में ये भी कहा गया था कि जयपुर के रजनी विहार इलाके में स्थित देवी के मंदिर की जमीन और पार्क पर नसीब चौधरी ने अवैध कब्जा कर लिया था.
नसीब चौधरी ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करके वहां दो कमरों का ढांचा बना दिया था. कमरों में जिम का सामान और बड़े ड्रम रखे थे. आज रविवार, 20 अक्टूबर को JDA के दस्ते ने नसीब के सामान समेत ही वहां से अतिक्रमण हटा दिया. नसीब को JDA ने शनिवार को नोटिस जारी किया था. हालांकि, नसीब ने 24 घंटों में भी नोटिस का जवाब नहीं दिया. जिसके बाद उसके अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.
जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी गौरी शंकर ने अपने बयान में कहा- “रजनी विहार पार्क की सार्वजनिक जमीन थी, उस पर पड़ोसी प्लॉट के मालिक (नसीब चौधरी) द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था. जिसकी जोन टीम ने माप की और उच्च अधिकारियों के आदेश पर नोटिस दिया, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं आया.”
उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. इसके बाद मलबा हटाकर इस जगह को खाली कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को हमें शिकायत मिली थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की गई.
विगत 17 अक्टूबर को नसीब चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के धार्मिक खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें करीब 10 स्वंयसेवक घायल हो गए थे. घायलों से मिलने रात को ही कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ SMS हॉस्पिटल पहुंच गए थे. मंत्री ने घटना की जानकारी ली थी. उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने गुंडागर्दी की है, उन पर तत्काल कार्रवाई होगी.
मंदिर में हमले की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी नसीब चौधरी का नाम एक अन्य मामले में भी सामने आया. फिर पुलिस ने नसीब चौधरी, उसकी पत्नी निर्मला और बेटे भीष्म चौधरी को अरेस्ट कर लिया था.
यह भी पढ़िए: RSS से जुड़े 10 लोगों पर मंदिर में चाकू से हमला, SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए
– भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…