देश

हिमाचल में “ऑपरेशन लोटस” की सुगबुगाहट, क्या कैप्टन की समधन भी चुनाव के दौरान छोड़ देंगी कांग्रेस?

शिमला- हिमाचल प्रदेश की सियासत में इस वक्त भूचाल आ गया जब एक मीडिया रिपोर्ट में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पार्टी हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाने की बात सनसनीखेज बन गई. अंग्रेजी मीडिया पोर्टल “द प्रिंट” ने प्रतिभा सिंह के इंटरव्यू का हवाला देते हुए दावा किया कि पूर्व CM वीरभद्र सिंह की पत्नी और PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन प्रियंका और राहुल गांधी के पास राज्य में आने तक का वक्त नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिभा ने कहा, “राहुल गांधी को अभी राजनीति के दांव पेंच सीखने होंगे. सीनियर नेताओं के साथ सामंजस्य स्थापित करना होगा.” सिंह के बयान ऐसे समय पर आए हैं जब कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव 17 अक्तूबर को निर्धारित हैं. कई प्रदेश इकाइयों ने पार्टी प्रमुख के तौर पर राहुल के पक्ष में प्रस्ताव पारित कर दिए हैं.

हालांकि, प्रतिभा सिंह की तरफ से बाद में “द प्रिंट” के दावे का खण्डन किया गया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए गए और न्यूज पोर्टल पर उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया गया. ट्वीट में लिखा गया, “मेरा एक इन्टरव्यू द प्रिंट में छपा है, जिसमें मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है. मैंने कभी भी कोई ऐसा बयान नहीं दिया को कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की उपेक्षा करने वाला हो. इंटरव्यू में क्रिएटिव आजादी के नाम पर मेरे बयानों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.”

आगे दूसरे ट्वीट में लिखा गया, “हम ‘द प्रिंट’ से आग्रह करते हैं कि वे फौरन इस इंटरव्यू को हटाएं और इसके लिए माफी मांगे.”

गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह को लेकर यह खबर तब सुर्खियों में आई है जब उनके समधी और पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने BJP ज्वॉइन कर ली है. सियासी गलियारों में हालांकि, वीरभद्र परिवार और कांग्रेस हाईकमान के बीच गतिरोध की चर्चाएं वैसे आम रही हैं.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago