खेल

भारतीय क्रिकेट टीम क्यों पहनती है ब्लू रंग की जर्सी, जानिए इसके पीछे की वजह

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की न्यू जर्सी लॉन्च कर दी है. भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम नई जर्सी पहनकर आगामी मैचों में मैदान पर नजर आएगी. इस बार भी हमेशा की तरह जर्सी को ब्लू रंग में ही बनाया गया है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा ब्लू रंग की जर्सी ही क्यों पहनती है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में.

भारत की क्रिकेट टीम ही नहीं बल्कि नेशनल गेम हॉकी के अलावा फुटबॉल टीम के प्लेयर भी नीले रंग की ही जर्सी हमेशा से पहनते आए हैं. हालांकि आपने फुटबॉल और हॉकी खिलाड़ियों को कई बार सफेद और पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए भी मैदान में खेलते हुए देखा होगा. लेकिन टीम की जर्सी का मेन कलर हमेशा ब्लू ही होता है. दरअसल ब्लू रंग राष्‍ट्रीय ध्वज तिरंगे में मौजूद अशोक चक्र से लिया गया है. अशोक चक्र में मौजूद 24 तीलियां आंदोलन और विकास का प्रतिनिधित्व करती थीं. जो भारतीय खेलों के यूनीफार्म के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

 

1985 से 2022 तक नहीं हुआ रंग में बदलाव

टीम की जर्सी में समय के साथ-साथ डिजाइन औऱ शेड्स में कुछ फेरबदल जरुर किए गए हैं, लेकिन इसके रंग में 1985 से 2022 यानि आज तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि रंग को डार्क औऱ लाइट जरुर कई बार किया गया है. भारत की जर्सी का ब्लू रंग इतना फेमस है कि इसे टीम को मैन इन ब्लू के नाम से भी बुलाया जाता है. इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी को डार्क ब्लू कलर और स्काई ब्लू कलर के कॉम्बीनेशन से तैयार किया गया है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

6 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

12 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

31 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago