मुंबई हवाई अड्डे पर 1,30,374 यात्रियों की रिकॉर्ड आवाजाही, कोविड के बाद एक दिन का उच्चतम आंकड़ा

नई दिल्ली– मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने अपने ही एक दिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 17 सितंबर को 1,30,374 यात्रियों की आवाजाही के आंकड़े को रिकॉर्ड किया गया है. कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से यह आंकड़ा सबसे अधिक दर्ज किया गया है. यह वृद्धि नए गंतव्यों, बढ़ती उड़ानों और हवाईअड्डे पर एयरलाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी का नतीजा है.

17 सितंबर को, लगभग 95,080 यात्रियों ने टर्मिनल 2 (T2) के माध्यम से यात्रा की और 35,294 को टर्मिनल 1 (T1) के माध्यम से यात्रा करते हुए देखा गया, इस दिन कुल 839 उड़ानें थीं. घरेलू मार्गो पर, इंडिगो, विस्तारा और गो फर्स्ट उड़ानों से सबसे ज्यादा यात्रियों ने सफर किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, इंडिगो, एयर इंडिया और अमीरात शीर्ष तीन एयरलाइनों में थे.

दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई शीर्ष तीन घरेलू गंतव्य थे, जबकि दुबई, अबूधाबी और सिंगापुर अधिकतम हवाई यातायात वाले शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय मार्ग बने रहे. 18 सितंबर को सप्ताहांत की भीड़ को देखते हुए, मुंबई हवाईअड्डे पर फिर से 1.3 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही देखी गई, जिनमें से लगभग 98,000 यात्रियों ने घरेलू यात्रा की, जबकि लगभग 32,000 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर उड़ान भरी. रेटिंग एजेंसी इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ऑफ इंडिया लिमिटेड (आईसीआरए) के अनुसार, अगस्त 2022 में घरेलू यातायात 5 प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ हो गया। यह दर्शाता है कि विमानन उद्योग में सामान्य स्थिति बहाल होने की राह पर है।

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago