Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ED-IT Raid: ईडी और आईटी विभाग की चार राज्यों में रेड, ममता के मंत्री समेत इन नेताओं के ठिकानों पर छापा

दिल्ली नई शराब नीति के कथित घोटाले में ईडी की आप सांसद संजय सिंह पर की गई कार्रवाई के बाद ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की देश के चार राज्यों में छापेमारी चल रही है.

चार राज्योंं में ईडी और आईटी की रेड

दिल्ली नई शराब नीति के कथित घोटाले में ईडी की आप सांसद संजय सिंह पर की गई कार्रवाई के बाद ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की देश के चार राज्यों में छापेमारी चल रही है. जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं के आवासों और संस्थानों पर छापा पड़ा है. ईडी ने जहां एक तरफ नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में पश्चिं बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापा डाला है तो वहीं आईटी की टीम ने चेन्नई में DMK सांसद के घर पर रेड डाली है.

मंत्री रथिन घोष के ठिकानों पर ED की रेड

इसके अलावा तेलंगाना में BRS और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन के आवास पर भी आईटी की टीम जांच करने के लिए पहुंची है. पश्चिम बंगाल के मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापा मारा है. मंत्री रथिन घोष के आवास पर ईडी की टीम मौजूद है और जांच-पड़ताल कर रही है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर की गई है. रथिन घोष के कोलकाता स्थित आवास के अलावा अन्य 13 ठिकानों पर रेड पड़ी है. रथिन घोष मध्यमग्राम सीट से टीएमसी विधायक हैं.

डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर IT की छापेमारी

तमिलनाडु में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर IT की टीम तलाशी लेने पहुंची है. विभाग की तरफ से 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा रही है. जिसमें एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Scam: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में ‘महाभारत’, पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता, जुबानी जंग तेज

BRS विधायक गोपीनाथ से जुड़े ठिकानों पर आईटी की कार्रवाई

तेलंगाना में बीआरएस विधायक गोपीनाथ से जुड़े ठिकानों पर आईटी ने कार्रवाई की है. आईटी की कई टीमें कुकटपल्ली में गोपीनाथ के आवास, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं. इसके अलावा ईडी ने DCC बैंक के चेयरमैन मंजूनाथ गौड़ा के शिवमोगा स्थित आवास पर रेड की है. मंजूनाथ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

संजय सिंह की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने बुधवार (4 अक्टूबर) को AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर छापमारी की थी. पूरे दिन चली रेड के बाद उन्हें देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसको लेकर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital