आस्था

Jitiya 2023: जितिया व्रत में नोनी साग क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

Jitiya 2023: हर साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका (जितिया व्रत) व्रत पड़ता है. वहीं इस व्रत को जिउतिया भी कहा जाता है. इस साल 2023 में जीवित्पुत्रिका व्रत 6 अक्टूबर को पड़ रहा है. संतान की दीर्घायु के लिए इस व्रत को रखा जाता है. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं कई सारी ऐसी चीजें और वस्तुएं का उपयोग करती हैं, जिन्हें पूजा पाठ की दृष्टि से खास माना जाता है. यहां तक की इनके बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है. नोनी के साग भी इन्ही चीजों में से एक है.

जितिया में नोनी साग क्यों है इतना खास ?

जिउतिया व्रत मे नोनी साग की काफी मांग रहती है, बाजारों में भी इस दिन यह साग काफी महंगा मिलता है. वहीं यह साग काफी कम जगहों पर पाया और उगाया जाता है. नोनी साग को धार्मिक दृष्टि से काफी पवित्र माना गया है. जिउतिया पर्व में इसके उपयोग का कारण भी काफी खास है. जिउतिया पर्व तीन दिनों तक चलता है. जिसमें पहले दिन नहाय-खाय के दिन नोनी का साग और मडुआ की रोटी खाने की परंपरा रही है.

सेहत से है खास संबंध

जिउतिया व्रत मे महिलाओं को 24 घंटे से लेकर 36 घंटे तक का उपवास रखना पड़ता है. इस दौरान पानी तक नहीं पिया जाता. ऐसे में पहले दिन ऐसा पौष्टिक आहार लिया जाता हैस, जो इतने लंबे समय तक महिलाओं को सेहतमंद रख सके. नोनी के साग को इसके लिए काफी सही माना जाता है. जिसे कि एक पौष्टिक आहार माना जाता है. इस पर्व में ना केवल नोनी का साग की बल्की मरुआ की रोटी और मारा माछ का भी विशेष महत्व है. बता दें कि यह सभी चीजें नहाय खाय से पहले ग्रहण की जाती हैं. वहीं इनके बिना यह पर्व अधूरा माना गया है.

इसे भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2023: इस दिन जितिया व्रत, बन रहे हैं खास संयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा से संतान होगी दीर्घायु

बता दें कि जीवित्पुत्रिका व्रत तीन दिनों तक चलता है. जिसकी शुरुआत पहले दिन से नहाए खाए के साथ होती है. वहीं दूसरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और तीसरे दिन जाकर व्रत का पारण किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago