देश

बेटे असद की मौत से बौखलाए माफिया अतीक ने STF को दी धमकी, कहा- ‘जिंदा रहा तो लूंगा बदला’

Asad Ahmad Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने एक एनकाउंटर में मार गिराया. बेटे की मौत से माफिया अतीक टूट गया है. खबर सुनने के बाद ही वह फूट-फूटकर रोने लगा था. पुलिस के सामने उसका कहना था कि यह सब उसकी वजह से हुआ है. वहीं उसने इस बात की भी जानकारी लेनी चाही की बेटे को किस जगह पर दफनाया जाएगा. इसके अलावा उसने यह भी कहा है कि अगर जिंदा रहा तो बेटे की मौत का बदला लेगा.

इस सवाल पर भड़का माफिया

मिली जानकारी के अनुसार जब माफिया अतीक से उमेश पाल मर्डर केस में उसके बेटे असद के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि, ‘मारने के बाद रोल क्यो पूछते हो. वहीं एसटीएफ पर भड़कते हुए उसने कहा कि अगर जिंदा रहा तो इंतकाम लूंगा.

मेरा घर उजड़ गया

बेटे की मौत से अतीक इस कदर टूट गया है कि वह रात भर ठीक से सो भी नहीं पाया. वह यही कहता रहा कि इन सब में असद की कोई गलती नहीं थी, जो कुछ भी हुआ है वह मेरी वजह से हुआ है. वहीं उसने यह भी कहा कि ‘आज गमों का पहाड़ मुझ पर टूटा है. मेरा घर उजड़ गया, बर्बाद हो गया.’

इसे भी पढ़ें: असद के एनकाउंटर पर ओवैसी ने उठाया था सवाल, अब संजय राउत बोले- अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता, सीएम योगी ने माफियाराज खत्म करने का किया है ऐलान

असद को लगी थी दो गोली

झांसी में महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का पोस्टमार्टम किया गया. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पोस्टमार्टम की जानकारी देते हुए डॉ. नरेंद्र सेंगर ने कहा कि असद को दो बुलेट इंजरी थी. जबकी मारे गए शूटर गुलाम को सिर्फ एक गोली लगी थी.

उमेश पाल हत्याकांड के दिन से पहले असद अहमद एक आम छात्र की जिंदगी जी रहा था. उसने पिछले साल लखनऊ के एक प्रतिष्ठित स्कूल से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की थी. वह ज्यादातर समय लखनऊ में रहता था. असद आगे की पढ़ाई के लिए देश से बाहर जाना चाहता था, लेकिन उसके परिवार की आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण उसका पासपोर्ट नहीं बन सका.

Rohit Rai

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

35 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

36 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago