देश

असद के एनकाउंटर पर ओवैसी ने उठाया था सवाल, अब संजय राउत बोले- अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता, सीएम योगी ने माफियाराज खत्म करने का किया है ऐलान

Asad Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर सियासत गरमाई हुई है. एक तरफ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेता इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी मजहब देखकर एनकाउंटर करती है. वहीं असद के एनकाउंटर पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सीएम योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया है.

संजय राउत ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माफिया राज खत्म करना चाहते हैं, तो जाति और धर्म का कोई सवाल नहीं होना चाहिए. शिवसेना नेता ने कहा कि अपराधियों और आतंकवादियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. राउत ने कहा कि जिन लोगों को पुलिस कार्रवाई पर संदेह है, वे उपचारात्मक उपायों के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

जाति और धर्म का कोई सवाल ही नहीं- राउत

बता दें कि यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया था. दोनों उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित थे. राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कहा, ‘‘योगी जी (मुख्यमंत्री आदित्यनाथ) शुरू से कहते आए हैं कि वे उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करेंगे. अगर मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह माफिया राज को खत्म करना चाहते हैं तो जाति और धर्म का कोई सवाल ही नहीं होना चाहिए.’’

हालांकि, कथित माफिया राज को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज भी किया. संजय राउत ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह माफिया राज को खत्म कर देंगे. अगर वाकई उत्तर प्रदेश में माफिया राज है और उसके लिए अगर पुलिस को हथियार उठाने पड़ें तो यह उस सरकार पर सवालिया निशाना लगाता है.

ये भी पढ़ें: असद एनकाउंटर: UP STF को 51000 रु का इनाम देंगे महंत राजू दास, अपराधियों से कहा- या तो शांत हो जाओ या प्रदेश छोड़ दो

इसके पहले, असदुद्दीन ओवैसी ने असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा था, “क्या बीजेपी वाले जुनैद और नासिर के मारने वालों को भी गोली मारेंगे, उनका एनकाउंटर नहीं करोगे क्योंकि तुम (बीजेपी) महजब के नाम पर एनकाउंटर करते हो. ये एनकाउंटर नहीं हैं, कानून की धज्जियां उड़ रही हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago