देश

गोवा में हुई तीसरी G-20 विकास कार्य समूह की बैठक, भारतीय महिलाओं के योगदान से रूबरू हुए विदेशी प्रतिनिधि

G-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (DWG) की तीसरी बैठक गोवा में आयोजित की गई. 8 से 11 मई तक आयोजित इस बैठक के दौरान G20 के सदस्यों, 9 आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के 80 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. DWG बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत ‘ECHO’ के उद्घाटन के साथ हुई. इस मौके पर महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जहां सतत विकास सुनिश्चित करने में महिलाओं की भूमिका को प्रदर्शित किया गया. प्रदर्शनी में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में भारत की ताकत, पोषण, जलवायु परिवर्तन के मुद्दों और आर्थिक सशक्तिकरण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया.

बैठक की अध्यक्षता भारत के DWG सह-अध्यक्ष-विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव के. नागराज नायडू और ईनम गंभीर ने की. DWG बैठक का औपचारिक उद्घाटन विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध), श्री दम्मू रवि ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से किया.

बैठक में तीन सत्र का आयोजन

बैठक के दूसरे दिन कुल तीन सत्रों का आयोजन किया गया. इस मौके पर केंद्रीय विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव (G-20) ईनम गंभीर ने कहा, प्रदर्शनी में जमीनी कारोबार, महिला उद्यमियों, पर्यावरण से जुड़े लोगों और महिला समूहों के साथ काम करने वाले लोगों को प्रदर्शित किया गया. गंभीर ने कहा कि प्रतिनिधियों के लिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है क्योंकि महिलाओं के नेतृत्व में विकास कार्य समूह के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिया है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, पोषण, जलवायु के मुद्दों और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर है. उन्होंने कहा, “प्रतिनिधियों के लिए इसे प्रदर्शित करने का हमारा प्रयास है कि कैसे भारत की जमीनी स्तर की महिलाएं इन पहलों का नेतृत्व कर रही हैं.”

ये भी पढ़ें: रेशमा ने स्वार्थ नहीं, परमार्थ की जिंदगी बिताई- बोले इंद्रेश कुमार

सत्र के बीच के ब्रेक के दौरान महिला-नेतृत्व विकास की थीम पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से किया गया. इस दौरान गोवा सरकार के सहयोग से G20 के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक समृद्धि व विविधता और बेहतरीन भारतीय पाक कला का भी आनंद उठाया, जहां उन्हें गोवा की समृद्ध विरासत की एक झलक देखने को मिला. इस मौके पर गोवा सरकार के कई वरिष्ठ व्यक्ति भी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए.

पिछले साल मुंबई में हुई थी DWG की बैठक

DWG बैठक से पहले 8 मई को महिला नेतृत्व विकास पर एक साइड इवेंट का आयोजन किया गया. इस आयोजन के दौरान लैं‍गिक समानता और महिलाओं के नेतृत्‍व में विकास का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के लिए आर्थिक, सामाजिक, सांस्‍कृतिक और राजनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की पूरी भागीदारी होने को लेकर चर्चा की गई. इससे पहले G-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (DWG) की बैठक पिछले साल 13 से 16 दिसंबर तक मुंबई में हुई थी जबकि इस साल अप्रैल महीने में DWG की दूसरी बैठक केरल के कुमारकोम में संपन्न हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago