आईपीएल

Rohit Sharma की जंग बॉलर्स से नहीं खुद से है… वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?

Virender Sehwag on Rohit Sharma: आईपीएल 2023 में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली – एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दोनों के लिए ये मुकाबला बेहद  अहम है क्योंकि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब दोनों टीमों के लिए हारना मना है. RCB 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और MI इतने अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच नेट रन रेट का फर्क है. इस बीच मुंबई के लिए सबसे बड़ी परेशानी उनके कप्तान की फॉर्म है जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.

वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि रोहित की समस्या तकनीकी नहीं बल्कि मानसिक है. स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, “रोहित शर्मा गेंदबाजों से नहीं बल्कि खुद से जूझ रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी तकनीक से कोई दिक्कत नहीं है. उनके दिमाग में कुछ भ्रम चल रहा है. लेकिन जिस दिन वह चलेंगे, वह पिछले सभी मैचों की भरपाई कर लेंगे.”

यहां एक हार बन सकती है प्लेऑफ की रेस में अड़चन…

मुंबई और आरसीबी के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. जहां तक दोनों टीमों की ताकत की बात है तो वो लगभग एक जैसी है. कई ऐसे नाम है जो इस मुकाबले में अपनी-अपनी टीमों के मैच विनर हो सकते हैं. हालांकि, मंबई से ज्यादा स्टेबल आरसीबी है क्योंकि बल्लेबाजी में जहां आरसीबी का टॉप ऑर्डर शानदार रहा है. वहीं, मुंबई यहां संघर्ष करती नजर आ रही है क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अब तक खामोश रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago