बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक
Nitish Kumar And Naveen Patnaik: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को ओडिशा सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ में लंच किया. इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि क्या नवीन पटनायक बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो रहे विपक्ष के खेमे में शामिल होंगे. हालांकि इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार को मायूसी ही हाथ लगी है. नवीन पटनायक ने नीतीश कुमार से मुलाकात पर कहा कि इस दौरान गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई.
नवीन पटनायक ने कहा, “मुझे खुशी है कि नीतीश कुमार यहां भुवनेश्वर आए. हम पुराने दोस्त और सहकर्मी हैं. हमने वाजपेयी सरकार के साथ मिलकर काम किया है. हम बिहार के पर्यटकों के लिए पुरी में जमीन के आवंटन पर चर्चा कर रहे थे.” इस दौरान भाजपा विरोधी दलों के संभावित गठबंधन में बीजद के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया, “आज किसी भी गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई.”
वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नवीन पटनायक और उनके पिता बीजू पटनायक से उनके पुराने संबंध हैं. बिहार के सीएम ने कहा, “मैं अक्सर नवीन जी से मिलता रहता हूं. हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण, मैं उनसे नहीं मिल पा रहा था. इसलिए, मैं उनसे मिलना चाहता था.
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों शीर्ष नेताओं के बीच कोई राजनीतिक चर्चा हुई, मुस्कुराते हुए बिहार के सीएम ने जवाब दिया, “राजनीतिक बातों के बारे में चिंता न करें. हमारे बीच इतना मजबूत रिश्ता है, राजनीति के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है.” दरअसल, नीतीश कुमार विपक्षी खेमे को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि नवीन पटनायक से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा होगी लेकिन ओडिशा के सीएम ने यह कहते हुए इन चर्चाओं को विराम दे दिया कि दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसी साल मार्च में नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. उस दौरान भी दोनों नेताओं ने तीसरे मोर्चे या किसी गठबंधन पर किसी तरह की चर्चा से इनकार किया था. हालांकि, उन्होंने भारत में संघीय ढांचे को मजबूत करने की वकालत की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…