देश

G20 Meet: J-K में जी-20 की बैठक से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा की समीक्षा

G20 Meet in J-K: जम्मू कश्मीर में जी-20 की बैठक से पहले सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. जी-20 के पर्यटन कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक 22 से 24 मई तक श्रीनगर में आयोजित होगी.

अधिकारियों ने बताया कि ब्रिगेडियर स्तर के एक अधिकारी ने रामबन में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और राजमार्ग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. यह राजमार्ग कश्मीर को पूरे साल बाकी देश से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है.

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया कि भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने रामबन में समन्वित तरीके से सुरक्षा परिदृश्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. बैठक से पहले या इसके दौरान आतंकवादियों की किसी तरह के हमले की साजिश के बारे में खुफिया जानकारी के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. अधिकारियों के अनुसार, सीमाओं पर घुसपैठ रोधी ढांचा तैनात किया गया है, वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मजबूत की गयी है.

उन्होंने कहा कि राजमार्गों, महत्वपूर्ण शहरों और कस्बों में किसी भी तरह की आतंकी हमले की कोशिश को विफल करने के लिए और अधिक जांच चौकियां स्थापित की गयी हैं. अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सेना, सीमा सुरक्षा बल, पुलिस और सीआरपीएफ के साथ ही ग्राम रक्षा समितियों की बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

ये भी पढ़ें: The Modi-Sikh Connection: सिख समुदाय की बेहतरी के लिए PM मोदी ने उठाए महत्वपूर्ण कदम

बदल रहा है कश्मीर

बता दें कि जी20 की बैठक से पहले श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं शहर को दुल्हन की तरह सजाया रहा है. 70 सालों बाद पहली बार आयोजित होने जा रहे इस अंतर्राष्ट्रीय समिट को लेकर कश्मीर के लोगों में काफी उत्साह है और वे बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं. प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां लगभग अंतिम दौर में हैं जबकि सड़कों की मरम्मत से लेकर अन्य कार्य भी लगभग पूरे होने की दिशा में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

10 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

18 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

43 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

52 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

53 minutes ago