खेल

Team India का ये सबसे खतरनाक खिलाड़ी, कप्तानी में रोहित शर्मा की लेगा जगह!

Shubman Gill is future of Indian Cricket: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हो चुके हैं. विराट कोहली के बाद जब रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने कप्तानी सौंपी थी तब भी ये बात सब जानते थे की वो ज्यादा दिन ये जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते. वैसे तो कई नाम है जो रोहित की जगह कमान संभाल सकते है जिसमें हार्दिक पंड्या का नाम सबसे आगे है. लेकिन इस बीच एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ चुका है जिस पर बीसीसीआई की नजर है.

हम बात कर रहे हैं… टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट्स में इन दिनों कमाल कर रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जो भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. 23 साल के इस बल्लेबाज ने काफी कम समय में खूब नाम बना लिया है. उनकी बेखौफ बल्लेबाजी और हर बार टीम को जीत दिलाने की चाह अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है. ऐसे में ये 23 साल का युवा खिलाड़ी भारत के कप्तान की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Shubman Gill, IPL 2023: इस धाकड़ बल्लेबाज ने ठोका पहला आईपीएल शतक, हैदराबाद के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

कप्तानी में रोहित शर्मा की लेगा जगह!

शुभमन गिल का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, ऐसे में वह लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर सकते हैं और कप्तानी का रोल भी निभा सकते हैं. शुभमन गिल के पास ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अनुभव है. वहीं, बात रोहित शर्मा की करे तो चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल अब तक हर जगह उनका बल्ला खामोश रहा है. साथ ही उनकी कप्तानी पर भी अब सवाल उठाए जा रहे हैं.

जल्द कप्तानी छोड़ सकते हैं रोहित

बीते कुछ साल रोहित शर्मा के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. जब से उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है तब से लेकर अब तक उनका बल्ला शांत है. साथ ही अब वो 36 साल के हो चुके हैं ऐसे में वो कुछ फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं. यही वजह है की बीसीसीआई नए कप्तानी की तलाश कर रही है. क्योंकि अब लंबे समय तक रोहित का कमान संभालना मुमकिन नहीं है. वहीं गिल का नाम इस लिस्ट में इसलिए जुड़ रहा है क्योंकि पहला तो वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और दूसरा वो  अभी 10 से 15 साल तक भारत के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

21 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago