देश

G20 से ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा, पीएम मोदी ने लॉन्च किया भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर

G20: पीएम मोदी और वर्ल्ड लीडरों ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर को लॉन्च किया. कॉरिडोर के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हाथ मिलाते नजर आए. कॉरिडोर को लॉन्च करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह कनेक्टिविटी और सतत विकास को नई दिशा देगा. उन्होंने कहा, “आने वाले समय में यह गलियारा भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के आर्थिक एकीकरण का एक प्रभावी माध्यम बनेगा.” बता दें कि यह कॉरिडोर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन और इज़राइल सहित पूरे मध्य पूर्व में रेलवे और बंदरगाह सुविधाओं को जोड़ेगा.

यह वास्तव में बड़ी बात है: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी बात है. मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं. एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य यही इस जी 20 शिखर सम्मेलन का फोकस है और कई मायनों में, यह इस साझेदारी का भी फोकस है जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं. उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा, टिकाऊ, लचीले बुनियादी ढांचे का निर्माण करना, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे में निवेश करना और बेहतर भविष्य बनाना ही हमारा मकसद है.

बाइडेन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगले दशक में आप उस वाक्यांश को एक से अधिक बार सुनेंगे. चूंकि हम निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए हमें अपने निवेश के प्रभाव को अधिकतम करने की आवश्यकता है. इसीलिए कुछ महीने पहले घोषणा की गई थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका इकोनॉमिक कॉरिडोर में निवेश करने के लिए अपने भागीदारों के साथ काम करेगा.”

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जताई खुशी

वहीं सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम इस बैठक में आर्थिक परियोजना को लेकर की गई घोषणा और पहल के एकीकरण की आशा करते हैं. मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडॉर की स्थापना के लिए इस संस्थापक कदम तक पहुंचने के लिए हमारे साथ काम किया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

49 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago