मेजर शुभांग (फोटो- ANI)
Gallantry Award: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस वर्ष 6 जांबाजों को कीर्ति चक्र और 15 को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. मेजर शुभांग और नायक जितेंद्र सिंह को उनकी बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा.
डोगरा रेजिमेंट के मेजर शुभांग को बडगाम में एक ऑपरेशन में वीरतापूर्ण भूमिका के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. मेजर शुभांग ने इस ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया था. इसके बाद उन्होंने अपने साथी सैनिकों को वहां से सुरक्षित निकाला था. इस दौरान उन्हें गोली भी लगी थी लेकिन उन्होंने इसकी परवाह किए बिना मोर्चा संभाले रखा.
आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे और इस फायरिंग में एक अधिकारी और मेजर की टीम के दो सैनिक जख्मी हो गए थे. कंधे पर गोली लगने के बाद भी मेजर शुभांग ने हिम्मत नहीं हारी और अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया.
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के जवानों को 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों को मंजूरी दी है. इनमें चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र और दो मरणोपरांत सहित 15 शौर्य चक्र शामिल हैं.
आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के ब्रिगेडियर संजय मिश्रा को इस 74वें गणतंत्र दिवस पर अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया गया. इस वर्ष तीनों सेनाओं के कुल 52 अधिकारियों को एवीएसएम से सम्मानित किया गया है.
भारतीय तटरक्षक महानिदेशक वीरेंद्र सिंह पठानिया को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. इस वर्ष कुल 29 सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पीवीएसएम से सम्मानित किया गया है.
चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) से सम्मानित किया गया है. 3 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर.के. तिवारी और 14 कॉर्प्स प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए. सेनगुप्ता को भी यूवाईएसएम से सम्मानित किया.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…