देश

Pathaan: बीजेपी विधायक का आरोप- ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की सदस्य हैं दीपिका, ‘पीएफआई एजेंट’ हैं शाहरुख

Pathaan: भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने बुधवार को आरोप लगाया कि दीपिका पादुकोण ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सदस्य’ हैं और शाहरुख खान ‘पीएफआई एजेंट’ हैं. उन्होंने ने कहा- भगवा रंग त्याग और तपस्या का प्रतीक है, लेकिन टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सदस्य दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग का इनरवियर पहन रखा है. दीपिका केवल जेएनयू ही क्यों गईं. देश में कई जगहों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. इस फिल्म से जुड़े लोग आईएस के सदस्य और गजवा-ए-हिंद के समर्थक हैं.

दीपिका ने 9 जनवरी, 2020 को उन छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जेएनयू का दौरा किया, जिन पर भीड़ (जेएनयू हिंसा) ने हमला किया था. उन्होंने आरोप लगाया, शाहरुख खान पीएफआई एजेंट हैं. फिल्म के निर्माताओं ने इसे हिंदुओं का अपमान करने के लिए बनाया.

‘पठान’ फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने ने दीपिका के भगवा रंग की बिकनी और कुछ आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था. कड़े विरोध के चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ आपत्तिजनक दृश्यों को काट दिया है. हालांकि, ‘पठान’ को बिहार में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

बता दें कि पठान में शाहरुख दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते दिखेंगे. जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद पठान कितने रिकॉर्ड ब्रेक करती है.

ये भी पढ़ें: Pathaan: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन जारी, जलाए गए पोस्टर

पठान का गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दो ग्रुपों में लोग बंट गए हैं. किंग खान और दीपिका के फैंस को तो उनकी सिजलिंग केमिस्टरी और बोल्ड अवतार किलर लग रहा है, लेकिन कई लोग इसपर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं.

दीपिका के रिवीलिंग बिकिनी और मोनोकनी लुक्स को कुछ लोग भारत की संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि दीपिका को भगवा रंग के कपड़े पहनाकर गाने का नाम बेशर्म रंग रख दिया है. इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए कुछ लोग शाहरुख खान और दीपिका पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago