देश

गेमिंग प्लेटफॉर्म ZUPEE ने Ludo को लेकर शुरू किया ‘सदियों से इंडिया का अपना गेम’ अभियान, कैंपेन से जुड़ीं बॉलीवुड की कई हस्तियां

Sadiyon Se India Ka Apna Game Campaign: ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ZUPEE ने ‘सदियों से इंडिया का अपना गेम’ नामक एक नया अभियान शुरू किया है. इस अभियान से फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर, मौनी रॉय, विजय राज और अभय देओल भी जुड़े हैं. इस अभियान के तहत एक कमर्शियल वीडियो भी जारी किया गया है. जिसमें दिखाया गया है कि सदियों पहले से खेले जा रहे लूडो का अस्तित्व समय के साथ कैसे बदला और अब ये लूडो स्मार्टफोन के इस दौर में भी लोगों का पसंदीदा खेल बना हुआ है. इस वीडियो में लूडो के इतिहास को भी दिखाने की कोशिश की गई है.

ZUPEE ने Ludo की ऐतिहासिक यात्रा को दिखाया

‘सदियों से इंडिया का अपना गेम’ अभियान के तहत वीडियो के जरिए ZUPEE ने इसकी ऐतिहासिक यात्रा को दिखाया है. जो इस बात पर जोर देता है कि खेल सदियों से कैसे लोगों के अनुकूल बना रहा. अब लूडो जूपी पर अपने नवीनतम अवतार में लोगों का पसंदीदा खेल बना हुआ है. ZUPEE पर लोग लूडो खेलने के साथ ही पुरस्कार भी जीत सकते हैं.

सांस्कृतिक प्रासंगिकता को मजबूत करना

‘सदियों से इंडिया का अपना गेम’ अभियान कौशल-आधारित गेमिंग के क्षेत्र में परंपरा और नवाचार को एक साथ लाने के प्रति ZUPEE के समर्पण को दर्शाता है. लूडो के समृद्ध इतिहास को सामने लाकर, ज़ूपी का लक्ष्य अपने आधुनिक प्लेटफ़ॉर्म को बढ़ावा देते हुए इसकी सांस्कृतिक प्रासंगिकता को सुदृढ़ करना है.

‘सदियों से इंडिया का अपना गेम’ अभियान टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रिंट मीडिया, रेडियो और आउटडोर विज्ञापनों सहित विभिन्न मीडिया चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago