अंबानी को पीछे छोड़ अडानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति
चेन्नई– बिजनेस टाइकून गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है. वो अब भारत के सबसे अमीरों उद्योगपतियों की लिस्ट में नंबर 1 की पोजीशन पर पहुंच गए हैं. आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 की रिपोर्ट्स के अनुसार 60 साल के दिग्गज व्यापारी गौतम अडानी 10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की अमीरों की सूची में शीर्ष पर आ गए हैं. पिछले साल वो इस आंकड़े से प्रति दिन के हिसाब से 1,600 करोड़ रुपये पीछे थे. इसका मतलब भारत का सबसे अमीर आदमी बनने के लिए उन्होने पिछले एक साल से अपनी कुल जमा धनराशि में प्रतिदिन 1,600 करोड़ रुपये जोड़े हैं.
दुनिया के टॉप बिजनेस मैन में से एक गौतम अडानी ने पहली बार भारत के नंबर-1 अमीर की पोजीशन हासिल की है. भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में टॉप पर पिछले कई सालों से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी मौजूद थे. जिनके पास इस समय करीब 7,94,700 करोड़ रुपये की संपत्ति है. पिछले 2 सालों से व्यापार की दुनिया के दो दिग्गजों अंबानी औऱ अडाणी में नंबर-1 बनने की होड़ लगी थी. पिछले साल अडानी अंबानी की कुल संपत्ति से 2 लाख करोड़ रुपये पीछे थे. लेकिन इस साल गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी को 3 लाख करोड़ रुपये की बढ़त से पीछे छोड़ा दिया है और भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं.
गौतम अडानी 10 साल पहले तक मुकेश अंबानी की रेंज से काफी दूर थे. आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की इकनॉमिक रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2012 में अडानी के पास अंबानी की कुल संपत्ति का महज छठा हिस्सा ही था. तब कोई यह सोच भी नहीं सकता था कि अगले 10 सालों में गौतम अडानी धीरु भाई अंबानी के बेटे अनिल अंबानी को बिजनेस के मुनाफे में पीछे छोड़कर उनसे आगे निकल जाएंगे.
—आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…