देश

झारखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सांसद गीता कोड़ा हुईं बीजेपी में शामिल; इस वजह से लिया फैसला

Geeta Koda Joins BJP: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा (MP Geeta Koda) ने भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. गीता कोड़ा और मधु कोड़ा के भाजपा में शामिल होना बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए यह बहुत बड़ा झटका है क्योंकि कोल्हान क्षेत्र में गीता कोड़ा की अच्छी पकड़ है.

गीता कोड़ा ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

ऐसा नहीं कि गीता कोड़ा ने अचानक इतना बड़ा फैसला ले लिया. महीनो पहले से गीता कोड़ा कांग्रेस के अंदर अपनी स्थिति से काफी नाराज चल रही थी. इशारों इशारों में उन्होंने कई बार इस बात की ओर इशारा भी किया था कि हालत यूं ही रहे तो वह पार्टी छोड़ देंगी लेकिन कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश के बड़े नेताओं ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. अब गीता कोड़ा के इस फैसले के बाद राज्य का सत्तारूढ़ गठबंधन कोल्हान इलाके में कमजोर पड़ेगा, इसमें कहीं दो राय नहीं.

बताते चलें कि आगामी लोग सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जब बाबू लाल मरांडी (झारखंड बीजेपी अध्यक्ष) पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पिछली बार एनडीए गठबंधन को 12 सीटें हासिल हुई थीं. जबकि दो सीटों से चूक गई थी. इस बार के लोकसभा चुनाव में हारे हुए दोनों सीटों पर भी जीत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव की बड़ी तैयारी में भाजपा, लखनऊ बुलाए अपने सभी विधायक, आज मतदान को लेकर ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें: स्वामित्व मामले में मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, कहा- पूजा स्थल अधिनियम 1991 में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप गलत

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

55 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago