देश

Nafe Singh Rathee Murder: CBI करेगी अब हरियाणा में इनेलो नेता की हत्या की जांच, हत्यारों की CCTV फुटेज मिली

Haryana INLD Leader Nafe Singh Rathee Murder: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार, 25 फरवरी की शाम को बीच सड़क पर हत्या कर दी गई. इससे सूबे के सियासी गलियारों में कोहराम मच गया. मृतक राठी के परिजनों ने हत्या की वारदात के पीछे भाजपा नेताओं पर उंगली उठाई है. ऐसे में सरकार ने इस मामले को CBI को सौंप दिया है.

सूबे के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी. विज राज्य विधानसभा में बोले— “मैं यहां बता रहा हूं कि इस हत्याकांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.” गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा INLD प्रमुख नफे सिंह राठी हत्याकांड की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़िए: ‘तुमको जिंदा छोड़ रहे हैं..इसके घर जाकर बता दियो…’ नफे सिंह की हत्या के बाद ड्राइवर से बोले थे हत्यारे

हत्या से पहले का CCTV फुटेज सामने आया

अभी पुलिस के हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है..जिसमें नफे सिंह राठी पर गोलियां चलाने वाले हमलावर नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो नफे सिंह राठी की हत्या से कुछ समय पहले का ही एक CCTV फुटेज है. इसमें हमलावर सफेद रंग की कार HR-51BV 1480 में दिख रहे हैं. ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हमलावर फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है. राठी की रविवार, 25 फरवरी की शाम को हत्या कर दी गई थी. वह बहादुरगढ़ के पास बराही रेलवे फाटक बंद होने की वजह से रुके थे…कार में आए बंदूकधारी हमलावरों ने वहीं पर राठी को गोलियां मारीं. राठी की कार पर गोलियां के निशाने साफ देखे जा सकते हैं.

5 दिन पहले ही तुर्किए से भारत लौटे थे राठी

पता चला है कि हमलावरों द्वारा निशाना बनाए जाने से पहले नफे सिंह राठी कुछ दिनों पहले ही इस्लामिक मुल्क तुर्किए गए थे. 5 दिन पहले ही वह कुश्ती से जुड़े अलग-अलग देशों के प्रोग्राम में देश का प्रतिनिधित्व करके भारत लौटे थे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago