देश

पुरस्कार पाना एक उपलब्धि होती है लेकिन वह जिम्मेदारी बढ़ा देती है- बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आयोजित टाइकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिजनेस अवॉर्ड सेरेमनी में बुधवार को ‘मोस्ट इंपैक्टफुल जर्नलिस्ट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड सोशल मीडिया’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड सेरेमनी में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई अन्य हस्तियां मौजूद रहीं.

अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा, “जब हम पुरस्कार पाते हैं, प्रसिद्धि पाते हैं तो ऐसे वक्त में आम इंसान का खुश होना लाजिमी है. उसके चाहने वालों का भी खुश होना लाजिमी है. लेकिन आज मैं उनके बारे में बात करूंगा जो लोग जीवन में कभी पुरस्कार नहीं पाते और वो अपने आप को कभी जीता हुआ महसूस नहीं करते हैं या उनके जीवन में कभी उनकी झोली में जीत नहीं गिरती है. आज का मेरा संबोधन उनको ही समर्पित है.”

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “दुनिया में एक बड़ी अनूठी घटना है कि जीतना हर कोई चाहता है और ये मनोविज्ञान है कि जो शक्तिशाली है वही जीतता है, जो सक्षम है, वही पाता है. लेकिन बहुत गहरे में जाएं तो बहुत अनोखी घटना घटती है कि जो जीता हुआ होता है, शक्तिशाली होता है वह भी एक दिन हार जाता है. जो हारा हुआ रहता है वो तो हारता ही है. आखिर में इस हार के पीछे, इस जीत के पीछे, इन उपलब्धियों के पीछे जो मैं बात कहने जा रहा हूं, अपनी बात उनको समर्पित करने जा रहा हूं जिनके हिस्से कभी जीत नहीं आई.”

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने अपने संबोधन में आगे कहा, “ऐसा भी कोई नहीं है जो जीतना न चाहता हो. लेकिन जीतना चाहते हुए भी वह हार जाता है और हार क्यों जाता है- उसके पीछे भी एक छोटा सा कारण है. जिस वक्त हम जीतना चाहते हैं, कहीं न कहीं हार के डर से डरे हुए हैं. कहीं न कहीं हार की संभावना हमारे साथ जुड़ी हुई है, तभी हम जीतना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा, “पुरस्कार पाना तो जरूर एक उपलब्धि होती है लेकिन वो जिम्मेदारी बढ़ा देती है, आपको इतना ज्यादा जिम्मेदार बना देती है कि आप हजारों- लाखों आंखों के सामने होते हैं. इस मंच से बहुत गंभीरता से कह रहा हूं कि इस दुनिया में कोई भी चीज स्थायी नहीं है. यहां से हम भी खाली हाथ जाएंगे, सिकंदर भी खाली हाथ गए हैं, जिन्होंने पूरी पृथ्वी जीती है वह भी खाली हाथ गए हैं. तो निश्चित रूप से अगर आपकी जीत सुनिश्चित हुई है तो हारने वालों के कारण हुई है. आपकी जीत आपके हाथ में है तो इसके मालिक वे हारने वाले लोग हैं जिनके कारण आपकी जीत सुनिश्चित हुई है.”

इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं. यह कार्यक्रम फिल्मजायंट्स प्राइवेट लिमिटेड और राजवीर शर्मा द्वारा निर्मित म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ के लॉन्च के साथ शुरू हुआ.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

7 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

8 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

19 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

40 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago