देश

Bihar Politics: “महागठबंधन समय की मांग”, बक्सर में बोले CPI-ML के कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य

 

-प्रशांत राय 

Bihar Politics: भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य बुधवार को बक्सर कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे. यहां सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बक्सर ‘लाल झंडे’ का इलाका है. हम यहां से पहले भी दो बार चुनाव जीत चुके हैं. हम यहां से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते, जो सीट हमें मिलनी हैं उनमें बक्सर भी प्रमुख है. बता दें कि दीपांकर ने माले कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव में जी जान से लग जाने के लिए कहा है.

किसी को छोटा समझना कहीं से भी उचित नहीं- दीपांकर भट्टाचार्य

माले के राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और ललन सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी और ललन सिंह के बीच क्या चल रहा है. हमारी पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है. लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने जिस तरह पटना में बयान दिया था कि एक ही पार्टी अगले 50 सालों तक राज करेगी, यह लोकतंत्र के लिए संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती कई छोटे बड़े दलों से हैं. किसी को छोटा समझना कहीं से भी उचित नहीं है. दीपांकर ने पटना में महागठबंधन द्वारा 23 जून को होने वाले महाधिवेशन में माले समेत 18 से 20 पार्टियां को शामिल होने आगे की रणनीति तय करने की बात कही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन समय की मांग है.

यह भी पढ़ें: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने अपनी चार साल की योजनाओं को दी मंजूरी

बक्सर में माले ने पेश की दावेदारी

गौरतलब है कि महागठबंधन में शामिल जदयू को छोड़कर राजद, कांग्रेस और माले ने भी बक्सर लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है. दो दिन पहले ही कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के सम्मान समारोह के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुकी है. तो वहीं आज भाकपा माले ने बक्सर लोकसभा सीट पर पार्टी की दावेदारी पेश कर महागठबंधन के गांठ को कहीं न कहीं ढीली कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

13 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

37 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

1 hour ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

2 hours ago