सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
CM Nitish Kumar: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशंका जतायी है कि इस बार लोकसभा चुनाव समय से पहले कराए जा सकते हैं. पटना में 5 हजार से ज्यादा योजनाओं शिलान्यास कार्यारंभ एवं उद्घाटन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधूरे काम तेजी से करते हुए जल्दी ही पूरे कर लें. कोई नहीं जानता है कि चुनाव कब हो जाए. समय से पहले, इसी साल चुनाव हो सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में 6,680.67 करोड़ रुपये की लागत की ग्रामीण कार्य विभाग की 5,061 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया.
सीएम नीतीश कुमार ने विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान कहा गया कि साल 2024 के जनवरी तक अधूरे काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन इन कार्यो को और तेजी से करते हुए जल्द पूरा करें.
कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग काम को जल्दी से निपटा लीजिए. आप लोग तो कह रहे हैं कि जनवरी 2024 तक कर लेंगे, लेकिन हम तो आग्रह करेंगे कि और जल्दी कीजिए. जितना जल्दी होगा उतना ठीक होगा क्योंकि कब चुनाव हो जाए कोई जानता है? कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा? कोई ठिकाना है पहले ही चुनाव हो जाए? इसलिए तेजी से काम कीजिए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2000 में पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी, जिसके तहत 100 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी. अभी जो लोग केंद्र सरकार में हैं, उन्होंने साल 2015 में इसका अनुपात 60:40 कर दिया था. जिसका मतलब है कि 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देगी और 40 प्रतिशत राज्य सरकार देगी. लेकिन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के खर्च को देखा जाए तो अब वह 50:50 का अनुपात हो गया है.
उन्होंने आगे कहा कि, “पहले 1000 की आबादी वाले क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क निर्माण कराया जाता था, बाद में इसे 1500 आबादी कर दिया गया. हम लोगों ने अपनी तरफ से 500 से लेकर 1000 तक की आबादी वाले गांवों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की.” सीएम ने यह भी कहा कि जो इंजीनियर अच्छा काम करते हैं, उनके कार्यो की क्षेत्र के लोग काफी तारीफ करते हैं.
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…