देश

Ghaziabad: इंदिरापुरम में सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, पूरी सोसायटी में मचा हड़कंप

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने की खबर सामने आ रही है. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. बताया जा रहा है कि जब फ्लैट में आग लगी तो घर के अंदर लोग सो रहे थे. धुआं फैलने के बाद जागे और फिर पुलिस को फोन कर जानकारी दी. इस दौरान पूरे फ्लैट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

आग लगने के वक्त सो रहे थे घर के लोग

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की सनराइज ग्रीन्स सोसायटी के एक फ्लैट में बुधवार सुबह आग लग गई. जहां इस घटना से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया तो वहीं घटना के वक्त जिस फ्लैट में आग लगी थी उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे. परिवारवालों ने बताया कि जब धुआं पूरे कमरे में फैल गया तब उनकी आंख खुली और देखा कि पूरे घर में धुआं फैला हुआ था और सभी का दम घुट रहा था. इस पर तुरंत शोर मचाकर आस-पास के लोगों को इकठ्ठा किया और घर के बार भागे. इसके बाद तुरंत वैशाली फायर स्टेशन पर फोन किया जहां से अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. हालांकि आग लगने के बाद से ही सोसायटी के लोगों ने सूझबूझ दिखाई और अपने फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी थी.

एक घंटे में बुझाई गई आग

घटना को लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है, सुबह-सुबह हमें सूचना मिली कि सनराइज ग्रीन्स सोसायटी की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 302 में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. एक घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. कोई नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

जल गया कुछ सामान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने आगे बताया कि फ्लैट में आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं. इस पर तुरंत ही अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से होज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और एक घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया था. उन्होंने बताया कि आग नीचे वाले फ्लैट से लगकर ऊपर वाले फ्लैट तक पहुंच गई थी. इस वजह से बालकनी में रखा सामान जल गया.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago