देश

Ghaziabad Fire: तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 की मौत-Video

Ghaziabad Fire: देश के कई हिस्सों से लगातार आग लगने की खबर सामने आ रही है. इसी क्रम में ताजा खबर गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके से सामने आई है. यहां के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. जानकारी सामने आ रही है कि इस मकान में फोम बनाने का काम होता था.

घटना को लेकर दमकल विभाग ने बताया कि घटना बुधवार 8 बजे रात के बाद की है. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही सभी बुरी तरीके से आग में झुलस चुके थे. जानकारी मिली है कि इस आग में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक युवती फंस गई थी.

ये भी पढ़ें-Bird Flu In India: देश में 4 साल के बच्चे को हुआ बर्ड फ्लू, WHO ने की पुष्टि, जानें इसके लक्षण

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में बेहटा हाजीपुर गांव में इश्तियाक अली का तीन मंजिला मकान है. इस मकान में वह और उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है. बेटा सारिक अपनी पत्नी, 7 महीने के बच्चे और बहन के साथ मकान में रहता है. उसकी दूसरी बहन अपने दो बच्चों को लेकर उसके घर आई हुई थी. घर के अंदर फोम बनाने का काम किया जाता है. बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में भीषण आग लग गई.

आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को करना पड़ी कड़ी मशक्कत

सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया. आग ने तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो मंजिला मकान में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया लेकिन एक मंजिला मकान में आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मकान संकरी गलियों में होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मकान तक नहीं पहुंच पा रही थी.

मकान में मौजूद लोगों की तलाश जारी

देर रात तक किसी तरीके से दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और जब मकान में दाखिल हुई तो वहां पर पांच डेड बॉडी बरामद हुई. मकान में मौजूद और लोगों की तलाश की जा रही है. पड़ोसियों का कहना है कि इस हादसे में लोगों ने छत के रास्ते भागने की कोशिश की और पड़ोसियों ने भी उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन छत पर पहुंचने के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था, जिसके कारण सभी इस आग में फंस गए और उनकी मौत हो गई.

इनकी हुई मौत

पुलिस ने बताया कि घटना में जिनकी मौत हुई है उनमें- फरहीन (28), शीश (7 महीने), नजरा (30), सैफुर रहमान (35), इफरा (8) शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago