दुनिया

Israeli Army: लेबनान में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर की हत्या, इजरायली सेना ने की पुष्टि

Israeli Army: इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने दो दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया है. इस सम्बंध में बुधवार को सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमले में हिज्बुल्लाह के नस्र यूनिट के कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया गया है. वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ कमांडरों में से एक था.

सेना ने हमले का जारी किया वीडियो

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सेना ने हमले का वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें एक इमारत पर बमबारी दिखाई गई है, जो सेना के अनुसार टायर जिले के जौइया शहर में हिजबुल्लाह का कमांड सेंटर थी. इस केंद्र का इस्तेमाल दक्षिण-पूर्वी लेबनान से इजरायल के खिलाफ हमला करने के लिए किया जाता था. 55 वर्षीय सामी तालेब अब्दुल्ला को हिजबुल्लाह में हज अबू तालेब के रूप में जाना जाता था. इजरायली सेना के अनुसार वो इसका कमांडर था.


ये भी पढ़ें: इजरायल के वॉर कैबिनेट मंत्री Benny Gantz ने दिया इस्तीफा, चुनाव के लिए किया आह्वान, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कही ये बड़ी बात


टीवी चैनल ने भी मौत की पुष्टि

दूसरी ओर लेबनानी टीवी चैनल अल-जदीद ने भी अब्दुल्ला की मौत की पुष्टि की है. इसके साथ ही कहा कि हमले के दौरान तीन अन्य लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए. गौरतलब है कि इजरायल और हिजबुल्लाह की 8 अक्टूबर, 2023 से लेबनान-इजरायल बॉर्डर पर गोलीबारी जारी है.

हिजबुल्लाह ने की थी ये घोषणा

बता दें कि बुधवार सुबह हिजबुल्लाह ने घोषणा की थी कि उसने उत्तरी इजरायल में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है. इजरायली सेना के अनुसार, लेबनान से इजरायल की ओर कम से कम 170 प्रोजेक्टाइल दागे गए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago