मनोरंजन

RRR 2: एसएस राजामौली नहीं करेंगे सीक्वल का निर्देशन, हॉलीवुड के निर्माताओं के संग मिलाएंगे हाथ, जानिए क्या है वजह

RRR Movie Sequel: दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. वहीं, इस फिल्म के चर्चित नाटू-नाटू सॉन्ग को ऑस्कर अवार्ड मिला था. लोग अब इस फिल्म के सीक्वल यानी दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. आज इसके सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. हालांकि, ‘आरआरआर’ के सीक्वल का डायरेक्शन इस बार एसएस राजामौली नहीं करेंगे.

एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद, जो कि ‘आरआरआर’ फिल्म के लेखक भी हैं, उन्होंने खुलासा किया है कि ‘आरआरआर’ की अगली कड़ी ‘आरआरआर 2’ पर काम चल रहा है. विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, “हम राम चरण और जूनियर एनटीआर को लेकर ही ‘आरआरआर’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं. इस फिल्म में दोनों सितारे होंगे और इसे हॉलीवुड मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा.” उनके इस बयान के बाद से अब फिल्म में किसी हॉलीवुड निर्माता को शामिल किए जाने की संभावना है.

मी​डिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आरआरआर’ फिल्म के लेखक की ओर से बताया गया ​है कि इसके सीक्वल का डायरेक्शन एसएस राजामौली की देखरेख में कोई और करेगा. बहरहाल, ‘एसएसएमबी 29’ पर काम चल रहा है. ‘एसएसएमबी 29’ को फिल्म ‘आरआरआर’ से भी बड़ी बताया जा रहा है. लेखक विजयेंद्र प्रसाद के मुताबिक, ‘एसएसएमबी 29’ खत्म करने के बाद राजामौली ‘महाभारत’ पर काम शुरू करेंगे.

  • भारत एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें: ‘आदिपुरुष’ के लिए मनोज मुंतशिर का माफीनामा: कहा, “भावनाएं आहत हुईं, हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं”, लोगों ने लगा दी क्लास, बोले- अच्छा है! मोटा पैसा बनाओं, फिर माफी मांग लो…

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

7 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

29 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

30 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

44 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

46 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago